शनिवार, 17 जून 2017
सोमवार, 12 जून 2017
अब अंग्रेजी कीबोर्ड से भी कर सकते हैं हिंदी टाइपिंग
किसी समय हिंदी टाइपिंग सीखना एक हौवा हुआ करता
था क्योंकि अंग्रेजी के कीबोर्ड में जहाँ सिर्फ 26 वर्णों को याद करना होता था,
वहीं हिंदी में 45 के आसपास व्यंजन, 11 स्वर, मात्राएं, संयुक्त अक्षर और तमाम
अन्य विशेष करेक्टर होते थे जो इस आंकड़े को 80 से ऊपर ले जाते थे। उसके बाद भी कई
अक्षर या चिह्न ऐसे होते हैं जिनके लिए आपको अंग्रेजी टाइपिंग में जाना ही पड़ता
है। इन सबका आपकी स्पीड पर भी फ़र्क पड़ता है।
अब प्रोद्योगिकी का ज़माना आ गया है। ये
समस्याएं अब समस्याएं नहीं रहीं। यदि आप यूनिकोड के मूल इन्स्क्रिप्ट कीबोर्ड को
जानते हैं तो उससे शानदार कीबोर्ड शायद ही कोई हो। अपने अनुभव के आधार पर मैं ऐसा
कह सकता हूँ। कीबोर्ड में एक तरफ सारे व्यंजन हैं और दूसरी तरफ सारे स्वर और
मात्राएं। इसका डिफॉल्ट फॉन्ट मंगल है जिसमें टाइप करने पर टाइप की गई सामग्री को
बिना कोई फोंट या सॉफ्टवेयर लोड किए दुनिया के किसी भी कंप्यूटर पर देखा जा सकता
है और उसका प्रिंट लिया जा सकता है। उसे किसी भी ईमेल के साथ अटैच करके भेजा जा
सकता है। किसी भी वेबसाइट या सामाजिक मीडिया पर इस्तेमाल किया जा सकता है। उसमें कोई
समस्या नहीं आती। इन्स्क्रिप्ट कीबोर्ड otf (opent type font) में काम करता है जबकि
पुराना कीबोर्ड ttf (true type font) के रूप में काम करता था लेकिन उस पर टाइप की गई सामग्री
को उसी कंप्यूटर पर देखा जा सकता है जिसमें टीटीएफ फोंट भी डाउनलोड किया गया हो।
अब सुविधाएं ऐसी आ गई हैं
कि आप पुराने कीबोर्ड पर टाइप करके ttf फोंट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं और चाहें तो उसका
परिणाम otf फोंट में आ सकता है। आप चाहें तो ट्रांसलिटरेशन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं
यानि यदि आप रोमन अंग्रेजी में हिंदी लिखें जैसा कि आप प्राय: वाट्सऐप, फेसबुक आदि
पर करते हैं तो परिणाम आपकी मर्जी से हिंदी में आएगा। यह हिंदी भी मंगल फोंट वाली
होगी जिसे दुनिया के किसी भी कंप्यूटर पर देखा जा सकता है। ऐसा माइक्रोसॉफ्ट
लैंग्वेज़ इंडिक इनपुट टूल के माध्यम से किया जाता है। बस आप रोमन अंग्रेजी में
लिखते जाइए और परिणाम हिंदी में आता जाएगा। यदि आप चाहें तो वॉयस टाइपिंग के
माध्यम से भी टाइप कर सकते हैं। हाथों से अक्षम दिव्यांगों के लिए तो यह वरदान है,
बस बोलते जाइए, टाइप होता जाएगा।
Microsoft Indic Languages Input Tool
माइक्रोसॉफ्ट इंडिक लेंग्वेज इनपुट टूल
ü Microsoft Indic
Languages Input Tool प्राप्त करने के लिए bhashaindia.com पर जाएं।
ü यहाँ 9 भारतीय भाषाओं के लिए यह
टूल मौजूद है। आप वहाँ पहले हिंदी के सामने लिखे download पर क्लिक करके, इसे डाउनलोड कर
लें।
ü यह फाइल Hindi.exe नाम से डाउनलोड होगी, अब इसे रन
कर दें। 15 सेकेंड के भीतर यह फाइल इंस्टॉल हो जाएगी। यह टूल वर्ड फाइल में रोमन के जरिए हिंदी
लिप्यंतरण का बहुत सुंदर जरिया है।
ü इसी प्रकार यदि आप चाहते हैं कि
अंग्रेजी के माध्यम से पंजाबी में काम करना है तो इसी पृष्ठ पर जाकर पंजाबी को
क्लिक करें। यह फाइल Punjabi.exe नाम से डाउनलोड होगी, अब इसे रन कर दें। 15 सेकेंड
के भीतर यह फाइल इंस्टॉल हो जाएगी।
ü इस साइट पर हिंदी और पंजाबी ही
नहीं, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी,
तमिल और तेलुगू के लिए भी Microsoft Indic Languages Input Tool दिए गए हैं जिन्हें डाउनलोड करके आप
अंग्रेजी के माध्यम से इन भाषाओं में ट्रांसलिटरेशन का काम कर सकते हैं, बशर्ते आप
इन भाषाओं के उच्चारण को जानते हों।
ü
Microsoft Indic Languages Input Tool का इस्तेमाल करने के लिए नीचे Task bar में HI के बराबर बने चिह्न पर Microsoft Indic Languages Input Tool को चुन लें। नीचे “अ” लिख कर आ जाएगा और इसके बराबर बने
कीबोर्ड पर क्लिक करने से यह कीबोर्ड विजुअल रूप में फाइल में देखा जा सकेगा और आप
इस पर कर्सर से बार-बार क्लिक करके भी टाइप कर सकते हैं। इस टूल पर काम करते हुए
आपको अंग्रेजी कीबोर्ड पर बने सारे मुख्य चिह्न जैसे कि प्रश्नवाचक, कौमा, ब्रैकेट
इत्यादि ज्यों के त्यों उपलब्ध होंगे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)

